सीएम धामी पहुँचे लखनऊ , राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की।

557
Voice of Uttarakhand

Uttar Pradesh / Lucknow –  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजभवन लखनऊ में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति तथा रुद्राक्ष का पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने भी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को शॉल और दो पुस्तकें ‘लोकहित के मुखर स्वर’ तथा ‘वो मुझे हमेशा याद रहेंगे’ देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द भी उपस्थित थे।