युवा मोर्चा ने 26 /11 मुंबई में हुए आतंकी हमले की बरसी पर गांधी पार्क स्थित शहीद स्थल मैं शहीदों को दी श्रद्धांजलि

381
Voice of Uttarakhand

Dehradun –  भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून के अध्यक्ष अंकुर चावला के नेतृत्व में 26 11 मुंबई में हुए आतंकी हमले की बरसी पर गांधी पार्क स्थित शहीद स्थल पर जाकर युवा मोर्चा महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा आतंकी हमले में रानी गांव आने वाले नागरिकों एवं उनकी रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए मां भारती के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई और साथ शहीदों को लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

Also Read....  नगर पंचायत, सतपुली अध्यक्ष के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस, वित्तीय, प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्री चावला ने कहा कि 26 11 मुंबई में हुए आतंकी हमले की साजिश पाकिस्तान की धरती पर रची गई थी। इसके लिए भारत देश पाकिस्तान को कभी माफ नहीं करेगा और आज भारत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सक्षम हो चुका है जो दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए हमेशा तैयार है। इसका इसका उदाहरण हम उरी में हुए हमले का बदला सर्जिकल स्ट्राइक कर के ले चुके हैं।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अध्यक्ष अंशुल, चावला, शंकर रावत ,अक्षत जैन, शुभम जैन, समीर डोभाल, जितेंद्र सिंह , रविंद्र तोमर, अंकित जोशी ,ऋषभ पाल, सत्यम अरोड़ा ,तरुण जैन, गौरव बहल, साक्षी शंकर ,दीपक सोनकर ,सुशांत सक्सेना, दीपक, आशीष शर्मा, राहुल पवार, सुजीत कुमार ,पारस, हिमांशु भंडारी ,अनुराग आदि उपस्थित थे

Also Read....  विरासत-2026 की प्रथम विरासत साधना में 25 स्कूलों के ऊर्जावान बच्चों ने शास्त्रीय भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियों से कर दिया सभी को ओत-प्रोत