Good News देहरादून में एमजी मोटर और टाटा पावर की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए लगा निःशुल्क फास्ट-चार्जिंग चार्जिंग पॉइन्ट

333
Voice of Uttarakhand

देहरादून – इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एमजी मोटर और टाटा पावर की ओर से देहरादून में 50 किलोवॉट सुपरफास्ट पब्लिक ईवी चार्जिंग पॉइन्ट्स लगाया गया।

रजित गर्ग, डीलर प्रिंसिपल ने ईवी चार्जिंग पॉइन्ट्स का उद्घाटन करते हुए बताया कि 25, 30, 50 और 60 किलोवॉट के डीसी सुपरफास्ट चार्जिंग स्टेशनों के साथ राष्ट्रीय चार्जिंग प्रणाली को सशक्त बनाने के एमजी मोटर के मिशन के तहत यह कदम बढ़ाया गया है।

Also Read....  नगर पंचायत, सतपुली अध्यक्ष के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस, वित्तीय, प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक

देहरादून का यह चार्जिंग स्टेशन उन सभी ई-वाहनों के लिए निःशुल्क चार्जिंग उपलब्ध कराएगा, जो सीसीएस फास्ट-चार्जिंग मानकों के अनुकूल हैं। भारत के पहले प्योर इलेक्ट्रिक एसयूवी-एमजी ज़ैडएस ईवी-को सुपरफास्ट चार्जिंग स्टेशन के साथ 40 मिनट के अंदर 0 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

Also Read....  विरासत-2026 की प्रथम विरासत साधना में 25 स्कूलों के ऊर्जावान बच्चों ने शास्त्रीय भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियों से कर दिया सभी को ओत-प्रोत

कंपनी ने ईवी चार्जिंग के उपभोक्ताओं के लिए सशक्त सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म भी विकसित किया है और अपने उपभोक्ताओं को चार्जिंग का आसान एवं सरल अनुभव प्रदान करने के लिए मोबाइल ऐप्लीकेशन (टाटा पावर ईज़ैड चार्ज) भी पेश किया है। यह अपनी तरह का अनूठा ऐप है जो ईवी चार्जिंग स्टेशनों की लोकेशन पता लगाने, ईवी चार्ज करने तथा ऑनलाईन बिल भुगतान में मदद करता है।

Also Read....  नगर पंचायत, सतपुली अध्यक्ष के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस, वित्तीय, प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक

इस अवसर पर मनोज कुमार, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, ऊर्जा दक्षता एवं ऊर्जा संरक्षण के इन्चार्ज, उत्तराखण्ड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेन्सी उद्घाटन समारोह में उपस्थित थे।