Big News उत्तराखंड में सभी सीटों पर चुनाव लडे़गी ,लो ज पा – प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पँडित

527
Voice of Uttarakhand

देहरादून –   लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पँडित ने कहा उनकी लोक जन शक्ति पार्टी उत्तराखँड में सभी सीटों पर चुनाव लडे़गी।राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आदेशानुसार उनकी पार्टी से ५०प्रतिशत टिकटों में भागीदारी महिलाओं को दी जायेगी।प्रदेश में ब्याप्त बेरोजगारी,को दूर करना,प्राईमरी शिक्षा की शुरूवात से ही ,कृषि,बागवानी,डेरी,मत्स्य पालन,मुर्गी पालन,भेड़ बकरी पालन,कार्य घरेलू उधोगों के रूप में रोजगार क्रान्ति लाकर बेरोजगारी को दूर किया जाएगा।ग़ँगा,यमुना,की धरती में पेयजल की असुविधाओं को दूर किया जाएगा,साथ ही बिजली उत्पादक राज्य में बिजली के विलों में कटौती कर भारी छूट दी जाएगी।पर्वतीय क्षेत्रों मे स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा,चिकित्सा संबन्धी सभी ब्यवस्थाऐं पहाड़ में मुहैया करायी जाऐंगी।पार्टी के सभी उम्मीदवारों को सूचित कर दिया गया है वो अपने अपने क्षेत्रों से उम्मीदवारी और दावेदारी अतिशीघ्र पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में सुनिश्चित करैं।पार्टी मजबूती से मैदान में उतरकर २०२२का चुनाव लडे़गी।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।