Big News पौड़ी – श्रीनगर, नदी में समाई कार, SDRF उत्तराखण्ड पुलिस ने शव किया रिकवर।

549
Voice of Uttarakhand

Srinagar –  थाना श्रीनगर द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया है कि धारी देवी से पहले हनुमान मंदिर के पास नदी में एक कार गिरी है व एक शव नदी में तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

Also Read....  15 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक सीता राम मंदिर नीबूवाला कोलागढ़ में मनाए जाने वाली महा नंदा सुनंदा महोत्सव का आयोजन

उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट श्रीनगर से मुख्य आरक्षी दीपक मेहता के नेतृत्व में टीम मय आवश्यक उपकरणों के रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि उक्त कार में एक ही व्यक्ति सवार था ,जो टैक्सी चालक था। जिसके शव को बरामद कर टीम द्वारा जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।मृतक की पहचान नाम रविंद्र सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी फरासू श्रीनगर के तौर पर हुई है।

Also Read....  उत्तराखण्ड : पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास आवास विभाग की 63 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण