Big News चुनाव ड्यूटी से वापस लौट रहे कर्मचारियों की कार खाई में गिरी प्रधानाचार्य की मौत 03 घायल।

476
Voice of Uttarakhand

यमकेश्वर/पौड़ी : गढ़वाल प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाड़ी विधानसभा चुनाव ड्यूटी संपादित कर घर वापस लौट रहे शिक्षक और कर्मचारीगण थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना सुबह 7 .00am बजे देवप्रयाग पौड़ी मोटर मार्ग पर एक कार 200 मीटर गहरे खाई में गिर गई, इस दौरान कार 4 व्यक्ति सवार थे।

रिपोर्ट के अनुसार,उन्हें 108 एंबुलेंस से तत्काल जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा गया। वही इस मौके पर धटना स्थल पर ही प्रधानाचार्य  रणबीर सिंह नेगी की मौत हो गई, जबकि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 3 व्यक्तियों को तुरंत पौड़ी चिकित्सालय से देहरादून रेफर किया गया है। वही इसी के साथ राजस्व उपनिरीक्षक पट्टी बनगढस्यूं की रिपोर्ट के अनुसार गाड़ी बेहद गहराई में गिरी थी,जिसके कारण उन्हें वहां से निकालने और बचाव में समय लगा। बता दें कि रणबीर सिंह नेगी जी,वर्तमान में जनता इंटर कॉलेज बुधौली में  प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थे और अपने विनोद प्रिय शांत स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके असायमिक निधन से क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है ।

Also Read....  सेवा संकल्प अभियान' के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

वही दुर्घटना में मृतक व्यक्ति: 1. रणवीर सिंह नेगी, पुत्र. त्रिलोंक सिंह, उम्र 50 साल, निवासी भानियावाला देहरादून।

दुर्घटना में घायल  3 व्यक्तियों के नाम:–
1. जय सिंह रावत, पुत्र रणजीत सिंह उम्र 54 वर्ष, सुमन विहार, बापूग्राम ़ऋषिकेश।
2. सुरेन्द्र सिंह रावत, पुत्र भोला राम, उम्र 54 निवासी हाथीबड़कला देहरादून।
3. नरेंद्रगुंसाई, पुत्र आनंद सिंह उम्र 45 निवासी विकासनगर देहरादून।

Also Read....  एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट।

वही इस दौरान पौड़ी के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि सोमवार को मतदान (Assembly Election) संपन्न होने के बाद मतदान कर्मियों ने देर रात 11 बजे ईवीएम जमा कराईं थी. जिसके बाद वे लोग मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे अपने निजी वाहन से अपने घर देहरादून में के लिए रवाना हो गए थे।

पौड़ी के डीएम ने बताया कि रास्ते में पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर खोलाचोरी के पास भटकोट में मतदान कर्मियों की कार करीब दो सौ फुट गहरे खड्ड में गिर गई. उन्होंने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में 50 साल के रणवीर सिंह नेगी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 54 साल के जय सिंह, 54 साल के सुरेंद्र सिंह रावत और 45 साल के नरेंद्र गुसाईं गंभीर रूप से घायल हो गए।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

दो घायलों में एक की हालत गंभीर थी, जिस वजह से उन्हें उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।  बता दे कि 14 फरवरी को राज्य में मतदान हुआ। वही शंति पूर्ण मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान पार्टियों के संग्रह केन्द्र पर लौटने रही है पोलिंग पार्टीया।