पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन ने लगवाया आंखों की जांच को नि:शुल्क कैंप

390
Voice of Uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा डॉक्टर अलकनंदा अशोक  की प्रेरणा व संयुक्त सचिव डॉक्टर गीतिका खंडूरी  के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस लाइन में आंखों की जांच हेतु अखिल भारतीय क्षत्रिय सेना संगठन के माध्यम से मैक्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर महेश माथुर के नेतृत्व में निशुल्क नेत्र चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर प्रीती तरियाल (ऑपरेशन मैनेजर),राहुल पोखरियाल व हिमानी (ऑप्टोमेट्रिस्ट), दिव्या पुंडीर व संदीप शाह (पेशेंट कोऑर्डिनेटर),गुरुप्रसाद (ऑप्टिकल्स एग्जीक्यूटिव)द्वारा आंखों का चेकअप किया गया। कैंप में  पुलिस कर्मियों  एवं  पुलिस परिवारों के कुल 217 लोगों द्वारा अपने आंखों की जांच करा कर उचित परामर्श प्राप्त किया गया ।

 

Also Read....  मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

डॉक्टर माथुर द्वारा सभी को अवगत कराया गया कि मैक्स हॉस्पिटल आने पर किसी से भी परामर्श शुल्क नहीं लिया जाएगा और सीजीएचएस दरों पर पुलिसकर्मगण व उनके परिवार वालों को उपचार की सुविधा है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती जूही मनराल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन व अन्य उपवा टीम मौजूद रहे।