ब्रेकिंग न्यूज़ राजधानी में छात्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कम्प

416
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  देहरादून से आज की बड़ी खबर यहां रायपुर थाना क्षेत्र में एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला कोई और नहीं छात्रा का दोस्त ही है और हत्या के पीछे शुरुआती वजह प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले में छानबीन में जुट गई है।प्राथमिक जानकारी के मुताबिक छात्रा का नाम वंशिका बंसल 19 वर्षीय जो सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ लॉ कॉलेज से बी फार्मा कर रही थी,और वह यही हॉस्टल में रहती थी गुरुवार की शाम को वह अपने दोस्त के साथ किसी काम से हॉस्टल से बाहर आई थी तभी आरोपी छात्र आदित्य तोमर ने तमंचे से उसे गोली मार दी और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।आनन-फानन में इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही वंशिका ने दम तोड़ दिया था। फिलहाल यह बताया जा रहा है कि वंशिका हरिद्वार की रहने वाली है वहीं दूसरी तरफ पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग