गुजरात के पर्यटन कारोबारियों को बताई उत्तराखंड में निवेश करने की संभावना

413
Voice of Uttarakhand

देहरादून – उत्तराखंड पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित वेबिनार में गुजरात के पर्यटन कारोबारियों को उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं के बारे में‌ विस्तार से जानकारी दी गई। शुक्रवार को आयोजित ऑनलाइन वेबिनार में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की अपर निदेशक पूनम चंद ने गुजरात के होटल व रेस्टोरेंट कारोबारियों को प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं के बारे में बताया।

Also Read....  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

यूटीडीबी की अपर निदेशक पूनम चंद ने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक, शीतकालीन और धार्मिक पर्यटन की अपार संभानाएं हैं। पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है और रोजगार सृजन का भी एक प्रमुख स्रोत है। नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में सभी सेक्टर के साथ पर्यटन उद्योग को भी भारी नुकसान हुआ है। इससे उभरने के लिए राज्य सरकार की ओर से बड़े राहत पैकेज की घोषणा कर पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों की आर्थिक मदद की गई। इतना ही नहीं सरकार की ओर से पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों तक कई सरकारी योजनाओं का भी लाभ पहुंचाया गया। जबकि देश में पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड ने सर्वश्रेष्ठ वन्य जीवन स्थल, सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटन स्थल और सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक स्थल के राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किए। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास