मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लखनऊ में योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल,दी शुभकामनाएं ।

1118
Voice of Uttarakhand

लखनऊ – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने  योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा।
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार के नव नियुक्त मंत्रिमण्डल के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी।