जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए महाराज ने किया ग्रामीणों का आह्वान

649
Voice of Uttarakhand

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायत राज, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गढ़वाल एवं कुमाऊं में आरक्षित वन क्षेत्र में दवानल पर नियंत्रण के लिए स्थानीय ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वह भी इस कार्य में सरकार का सहयोग करें।

प्रदेश के पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज ने गढ़वाल में दवानल की सात और कुमाऊं में कुल आठ घटनाओं में 4.75 हेक्टर वन क्षेत्र को हुए नुकसान को देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से अनुरोध किया है कि वह आग पर नियंत्रण के लिए सरकार का सहयोग कर इसके फैलाव को रोकने का प्रयास करें।

Also Read....  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस का कैंडल मार्च

श्री महाराज ने अपने गढ़वाल भ्रमण के दौरान जगह-जगह जंगलों में लगी भयानक आग पर नियंत्रण के लिए विभागीय अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने को कहा है। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों और महिला मंगल दलों सहित स्वयं सहायता समूहों से अनुरोध किया है कि वह आग बुझाने में सहयोग करें ताकि वन संपदा के साथ-साथ बहुमूल्य जड़ी बूटियों को आग से बचाया जा सके।

Also Read....  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान

उन्होंने कहा कि जंगलों को आग से बचाए रखने में स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। उनकी सहभागिता के बिना जंगलों में लगी आग के फैलाव को रोकना संभव नहीं है। इसलिए उनका अनुरोध है कि वह इस कार्य में आगे आकर सहयोग करें।

Also Read....  मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय