SDRF द्वारा कुमाल्डा, मालदेवता में आपदा मित्रों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण।

982
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  SDRF द्वारा राज्य भर में आपदा प्रबंधन हेतु वृहद स्तर पर जनजागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे है। वर्तमान में आपदा मित्र अद्यतनीकरण परियोजना के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जनपदों में आपदा मित्रों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। 12 दिवसीय प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रशिक्षणाधीन आपदा मित्रो को SDRF द्वारा भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Also Read....  दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार

जिस क्रम में आज दिनाँक 02 मई 2022 को सॉन्ग वैली रिसोर्ट, कुमाल्डा, मालदेवता में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आपदा मित्रों को सहस्त्रधारा से हेड कॉन्स्टेबल रवि चौहान के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा 01 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान SDRF टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी, प्राथमिक चिकित्सा, CSSR, रोप रेस्क्यू इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गयी साथ ही आपदा के दौरान प्रयोग होने वाले उपकरणों का परिचय दिया तथा प्रयोग करना भी सिखाया गया।

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त