ब्रेकिंग न्यूज़ अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री ने दिए कार्मिकों को समय पर कार्यालय उपस्थित होने के निर्देश

384
Voice of Uttarakhand

Dehradun –  अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री सचिवालय में बेहतर कार्य संस्कृति विकसित किये जाने हेतु मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात प्रत्येक कार्मिक से यह अपेक्षा की है कि वे प्रातः 9:30 बजे अपने कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस हेतु आवश्यक है कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं अथवा अपने अधीनस्थों से सम्बन्धित निजी स्टाफ / अनुभागों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाय। यदि कोई कार्मिक 3 दिन कार्यालय में विलम्ब से उपस्थित पाया जाता है तो सम्बन्धित कार्मिक के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही हेतु संस्तुति सचिवालय प्रशासन विभाग को अग्रसारित की जायेगी।

Also Read....  दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार

अपर मुख्य सचिव, मा. मुख्यमंत्री श्रीमती राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री कार्यालय से संबद्ध सभी सचिवों, प्रभारी सचिव से कार्मिकों की कार्यालयों में समय पर उपस्थिति की निरीक्षण आख्या भी नियमित रूप से उपलब्ध कराए जाने की भी अपेक्षा की है।

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा