सीएम पुष्कर धामी ने भवाली मंदिर कैंची धाम में पहुंचकर बाबा नीम करोरी महराज के दर्शन करते हुए ध्यान योग पूजा अर्चना की।

412
Voice of Uttarakhand

Nainital – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद नैनीताल भम्रण के दूसरे दिन (रविवार) को नैनीताल क्लब मैं सुबह से ही आम जनता की समस्याओं को सुना। इसके उपरांत सड़क मार्ग से होते हुए भीमताल विकासखंड के क्षेत्रातर्गत भवाली मंदिर कैंची धाम मे पहुचकर बाबा नीब करोरी महराज जी के दर्शन करते हुए ध्यान योग पूजा अर्चना की व प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। श्री धामी ने मंदिर में आए भक्तों से वार्ता की व मंदिर के पुजारी से मंदिर परिसर में पानी शौचालय आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि भक्तों को मन्दिर परिसर मे किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए आवश्यक कार्य करने की बात कहीं। इसके उपरांत सुबह 11:22 बजे हेलीपैड घोड़ाखाल से रुद्रपुर के लिए प्रस्थान किया।

Also Read....  डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री  प्रेम चंद्र अग्रवाल, विधायक  सरिता आर्य,जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन,एसडीएम धारी योगेश मेहरा, जिला पाधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय,ईओ नगर पालिका नैनीताल, अधिकारी,अनिल कपूर डब्लू , भावना मेहरा, पार्टी कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी एव भक्तो जनो की भारी जन समूह उपस्थित रहा।

Also Read....  त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन तेज, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी