श्री केदारनाथ धाम में खाई में गिरा यात्री , SDRF टीम ने किया त्वरित रेस्क्यू।

478
Voice of Uttarakhand

Kedarnath – देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि बेस कैंप के पास मुख्य मार्ग पर एक बुजुर्ग चक्कर आने से 40 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

Also Read....  संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां - मुख्यमंत्री

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरआर पोस्ट श्री केदारनाथ से उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व उक्त व्यक्ति ,नाम प्रकाश चंद्र उम्र-58 वर्ष निवासी-राजस्थान को त्वरित रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक लाया गया । खाई में गिरने से काफी चोट आ गयी थी। अतः SDRF टीम द्वारा सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार दिया गया तथा उसके उपरांत स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग से होते हुए अस्पताल पहुंचाया गया।

Also Read....  उत्तराखण्ड आदि रंगोत्सव 2026 में जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं का भव्य उत्सव