द पॉली किड्स ने मदर्स डे मनाया

650
Voice of Uttarakhand

देहरादून-  द पॉली किड्स डालनवाला, राजपुर रोड और सलावाला ब्रांच ने मदर्स डे मनाया और सभी माताओं के लिए प्यार, सम्मान और आभार व्यक्त किया। ’हवाईयन-अलोहा’ की थीम पर आधारित, माताएँ सुंदर फूलों वाले भारतीय और पश्चिमी परिधानों में सज-धज कर आईं। उन्होंने रैंप वॉक, फन गेम्स, तंबोला और डांस जैसी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा

 

इस मौके पर जज डॉ. प्राची चंद्रा और डॉ. याशना बाहरी सिंह के साथ चेयरमैन, कैप्टन मुकुल महेंद्रू और डायरेक्टर श्रीमती रंजना महेंद्रू, श्रीमती माधवी भाटिया मौजूद थीं और सभी आयोजित कार्यक्रमों के विजेताओं को खिताब और पुरस्कार प्रदान करें।

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

 

द पॉली किड्स डालनवाला, राजपुर रोड और सलावाला ब्रांच के टीचिंग स्टाफ ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। वरिष्ठ कक्षाओं के छात्रों ने भाषण और कविताओं के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए और अपनी माताओं के लिए अपना प्यार दिखाया। शाम का समापन मौजुद जज के प्रोत्साहन और प्रशंसा के शब्दों के साथ हुआ।

Also Read....  दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार

 

द पॉली किड्स वसंत विहार, निंबुवाला, तुनवाला, बंजारावाला, जोगीवाला, आईएसबीटी, आमवाला, रांझावाला, जॉलीग्रांट, ऋषिकेश, जम्मू, रायपुर (छ.ग.), बहराइच, आगरा शाखाओं मदर्स डे समारोह का आयोजन पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया।