फिक्की फ्लो उत्तराखंड ने ‘अपनी कानूनी वसीयत कैसे तैयार करें’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया।

455
Voice of Uttarakhand

देहरादून : फिक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर ने देहरादून में ‘अपनी कानूनी वसीयत कैसे तैयार करें’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया। इस कार्यक्रम में धन हस्तांतरण की समय पर योजना बनाने पर जोर दिया गया ताकि भविष्य में किसी व्यक्ति के ना होने पर उनके प्रियजनों को कोई परेशानी न हो। सत्र के अंत में प्रतिभागियों को अपनी कानूनी वसीयत तैयार करने के कानूनी टिप्स दिए गए । सत्र का संचालन अमेरिकन एकेडमी ऑफ फाइनेंस के मास्टर ट्रेनर दीपक जैन ने किया और कोषाध्यक्ष, फिक्की फ्लो ,रुचि जैन, इस सत्र की अध्यक्ष रही।

एस्टेट प्लानिंग यह निर्धारित करने की प्रक्रिया है कि जब आप मर जायँगे या अक्षम हो जायें हैं तो आपकी संपत्ति का क्या होगा। अच्छी संपत्ति योजना यह सुनिश्चित करती है कि आपकी संपत्ति आपकी इच्छाओं के अनुसार उचित रूप से वितरित की जाती है और आपके साथ कुछ होने की स्थिति में आपके प्रियजनों का ध्यान रखा जाय । अपनी संपत्ति की योजना बनाते समय, आप वसीयत विभिन्न रूपों में प्रयोग कर सकते हैं जैसे कि ट्रस्ट स्थापित कर सकते हैं, पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी स्थापित कर सकते हैं अथवा कोई विशेष कानूनी उपाय भी कर सकते है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

फिक्की फ़्लो उत्तराखंड चैप्टरर की अध्यक्ष डॉ. नेहा शर्मा ने इस अवसर पर कहा “हम अपने सदस्यों को वसीयत का मसौदा तैयार करने और इसकी बारीकियों के महत्व के बारे में बताना चाहते थे। इसलिए, इस विषय पर हमारे सदस्यों को जागरूक करने के लिए यह सत्र समय की आवश्यकता थी। हमें यह जानकर खुशी हुई कि श्रीमान दीपक जैन ने हमारे फिक्की फ़्लो के सदस्यों को नि:शुल्क ही वसीयत का मसौदा तैयार करने के कानूनी टिप्स दिए।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए स्पीकर, दीपक जैन ने कहा ” फिक्की फ़्लो परिवार के साथ वसीयत की समयबद्ध योजना के महत्व पर चर्चा करना मेरे लिए एक सौभाग्य की बात है। मैंने 4 आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जोर दिया है जो सभी वयस्कों को अपने धन हस्तांतरण की योजना बनाने के लिए होने चाहिए। मैंने ‘वसीयत’ बनाने की आवश्यकता और महत्वपूर्ण तत्व को भी इस सेमिनार में बताया है ” ।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

 

“इस संवाद सत्र ने हमें वसीयत तैयार करने की प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझने में मदद की है। मैं ज्ञानवर्धक सत्र के लिए श्री दीपक जैन को धन्यवाद देना चाहती हूं और अब हम इस विषय पर अधिक जागरूक हैं”, रुचि जैन, कोषाध्यक्ष, फिक्की फ़्लो उत्तराखंड चैप्टर।

 

डॉ. नेहा शर्मा, अध्यक्ष, रुचि जैन, कोषाध्यक्ष; अनुराधा मल्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष; किरण भट्ट, पूर्व अध्यक्ष; हरप्रीत कौर, संयुक्त कोषाध्यक्ष; मानसी रस्तोगी, संयुक्त सचिव, फिक्की फ़्लो, उत्तराखंड चैप्टर के सम्मानित सदस्य थे। श्री शशांक जैन, निदेशक, बालाजी इन्वेस्टमेंट एंड कंसल्टेंट और 200 से भी अधिक लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे ।