चम्पावत विधानसभा सीट उपचुनाव में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे सीएम पुष्कर धामी के पक्ष में जनसभा

1374
Voice of Uttarakhand

चंपावत/देहरादून। चम्पावत विधानसभा सीट उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की आहट जोरों पर हैं। बकायदा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चम्पावत आगमन की पोस्टें भी सोशल मीडिया में शेयर की हैं।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

सोमवार को भाजपा चम्पावत के नगर अध्यक्ष कैलाश सिंह अधिकारी ने बताया यूपी के सीएम योगी का 28 मई को चम्पावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर बनबसा में कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने कहा फिलहाल आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हो सकी है मगर कार्यकर्ता उनके आगमन की तैयारी में जुटे हुए हैं। अधिकारी ने बताया योगी उत्तराखंड के सीएम धामी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद पाठक ने बताया सीएम योगी के चम्पावत आने की सूचना मिली है। हालांकि पुष्ट जानकारी एक-दो दिन में ही मिल पाएगी कि कार्यक्रम कब और कहां होगा। उन्होंने कहा बीते दिनों उत्तराखंड के दौरे पर आए सीएम योगी ने धामी को वायदा किया था वह चम्पावत उपचुनाव से पहले गोरखनाथ की धरती पर जरूर आएंगे।

Also Read....  आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस