एनएसडीएल ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर 75 शहरों में “मार्केट का एकलव्य-एक्सप्रेस” लॉन्च किया

578
Voice of Uttarakhand

देहरादून –   भारत की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) ने छात्रों के लिए एक ऑनलाइन निवेश जागरूकता कार्यक्रम ‘मार्केट का एकलव्य – एक्सप्रेस’ लॉन्च किया है, जो हिंदी सहित 8 अलग-अलग भाषाओं में संचालित किया जाएगा। यह कार्यक्रम युवाओं के लिए निवेश की एक शुरुआती गाइड के रूप में काम करेगा।

 

आजादी के 75 साल और अपनी जनता, संस्कृति व इसकी उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाने वाले भारत सरकार के उपक्रम ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की अहमियत को रेखांकित करने के लिए एनएसडीएल ने 75 शहरों के अंदर निवेशक जागरूकता की दिशा में एक नई पहल ‘मार्केट का एकलव्य – एक्सप्रेस’ शुरू की है। यह पहल विशेष रूप से कॉलेज के छात्रों को लक्ष्य बना कर शुरू की गई है, जो बहुत जल्द ही कमाई करने वाले चरण में प्रवेश करेंगे और स्वाभाविक रूप से निवेश के रास्ते तलाशेंगे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मार्केट का एकलव्य (5 घंटे का कार्यक्रम) भारत की माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा इस महीने की शुरुआत में आयोजित एनएसडीएल के सिल्वर जुबली समारोह के दौरान लॉन्च किया गया था।

 

पहल का शुभारंभ होने के अवसर पर एनएसडीएल की एमडी एवं सीईओ सुश्री पद्मजा चुंडुरू ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री द्वारा भारत की आजादी के 75 साल मनाने और इनका स्मरण करने के लिए शुरू की गई एक विशेष पहल है- आजादी का अमृत महोत्सव। हमारा कार्यक्रम विशेष रूप से उन युवा दिमागों के अंदर वित्तीय बाजारों को लेकर जागरूकता पैदा करने पर लक्षित है जो हमारे देश का भविष्य बनेंगे। इस अमृत काल के दौरान हमारी डिजिटल शिक्षा वाली पहल अपने युवाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की दिशा में एक मार्ग तैयार करने पर केंद्रित रहेगी, जो आत्मनिर्भर भारत की भावना का प्रतीक है।”

Also Read....  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

 

इस कार्यक्रम से पूरे भारत के छात्र लाभान्वित होंगे, क्योंकि यह आबादी के किसी एक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है। कार्यक्रम 1 घंटे का होगा और मुख्य रूप से छात्रों को विशिष्ट शब्दावलियों का रहस्य खोलने, 3आईज – इनकम के प्रकार, इन्फ्लेशन और इसका असर, इन्वेस्टमेंट के प्रकार; 3एस – निवेश करना जल्दी शुरू करें- निवेश की कंपाउंडिंग की शक्ति, निवेश की व्यापकता, लंबे समय तक निवेशित रहने आदि के बारे में शिक्षित करेगा।

Also Read....  टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कांग्रेस की न्याय यात्रा का शुभारंभ, प्रीतम सिंह बोले—जनता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा

 

कार्यक्रम के बारे में:

 

मार्केट का एकलव्य बुनियादी सिद्धांतों के माध्यम से युवाओं को वित्तीय जागरूकता और अनुशासन से लैस करने के लिए डिजाइन किया गया एक सरल, सर्वव्यापी और व्यावहारिक कार्यक्रम है। यह पाठ्यक्रम निवेश की सरल अवधारणाओं को स्पष्ट करता है जैसे कि निवेश और व्यय प्रबंधन के सटीक व्यावहारिक नियम, कब, कहां और कैसे निवेश करें, निवेश करने के लिए क्या करें और क्या न करें आदि।

 

www.nsdl.co.in