Big News रुड़की गंगनहर में नहाते समय डूबे पांच युवक, दो की मौत

663
Voice of Uttarakhand

रुड़की/देहरादून। गंगनहर में नहाते समय पांच युवकों के डूबने की खबर है। जल पुलिस के गोताखोरों ने तीन युवकों को सकुशल बचा लिया। गंगनहर में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई।

सोमवार को पांच दोस्त बाइक पर सवार होकर रुड़की गंगनहर में नहाने के लिए सोलानी पार्क आए थे। दोपहर के समय सभी युवक गंगनहर में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक सभी पांच युवक गंगनहर में डूबने लगे। युवकों को डूबता देख आस-पास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। कुछ ही दूरी पर स्थित जल पुलिस के गोताखोर शोर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। जल पुलिस के गोताखोरों ने युवकों को बचाने के लिए गंगनहर में छलांग लगाई। जल पुलिस के गोताखोरों ने चार युवकों को बाहर निकाल लिया। जिसमें रूपेश निवासी छपुर को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अजय, राहुल, बादल को अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया। मामले में सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी देवेंद्र चौहान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सोलानी पार्क पर पांच युवक गंगनहर में डूब गए हैं। जल पुलिस ने तीन युवकों को बचा लिया है। घटना में दो युवकों की मौत हो गई है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ