Good News इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा पहाड़ी क्षेत्र में चलने वाले ड्राइवरों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन

410
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  आज उत्तराखंड परिवहन निगम देहरादून डिपो में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन श्री रोहित मीणा, आईएएस, प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड परिवहन निगम देहरादून एवं श्री राजकुमार दुबे, कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, यूपीएसओ-2, द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

 

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा इस निशुल्क नेत्र जांच शिविर, मुख्यतः पहाड़ी क्षेत्र में चलने वाले ड्राइवरों के नेत्र स्वास्थ्य की जांच करने के उद्देश्य से लगाया गया है, ताकि इस दुर्गम क्षेत्र में न केवल ड्राईवर बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके। इस कैम्प में परीक्षण के उपरांत, ड्राइवर की आँखें कमज़ोर पाए जाने पर उन्हें निशुल्क चश्मा भी वितरित किया गया।

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू

 

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने हमेशा इस सामाजिक कारण में अग्रणी भूमिका निभाई है। इसी के अनुरूप इंडियनऑयल, उत्तराखंड परिवहन निगम के सभी 17 डिपो के यूटीसी बस चालकों के साथ-साथ निजी ऑपरेटरों के चालकों का भी नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण करा रहा है।

Also Read....  दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार

 

उत्तराखंड में हुई हालिया घटनाओं के बाद इंडियन ऑयल द्वारा आयोजित इस नेत्र जांच शिविर से ड्राइवरों को मुफ्त में ही अपनी आंखो की जांच मिल सकेगी । माननीय अध्यक्ष इंडियन आयल कॉर्पोरेशन श्री श्रीकांत माधव वैद्य के मार्गदर्शन में देश के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह के शिविर लगाए जा रहे हैं। श्री रोहित मीणा, प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम देहरादून द्वारा अपने संबोधन में इंडियन ऑयल द्वारा किए जा रहे इस सामाजिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। श्री राजकुमार दुबे, कार्यकारी निदेशक इंडियन ऑयल, ने अपने संबोधन में कहा कि इंडियन ऑयल सदैव ही इस तरह के सामाजिक कार्यों के लिए कटिबद्ध रही है, और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहें।

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त