आयुष्मान योजना के अंतर्गत अब प्रदेश में ही मिल सकेगी किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा

380
Voice of Uttarakhand

देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण। आयुष्मान योजना के अंतर्गत उपचार हेतु प्रमुख बीमारियों में अब किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा भी शामिल हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने योजना के तहत देहरादून स्थित महंत इंद्रेश अस्पताल को किडनी प्रत्यारोपण की अनुमति दे दी है।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी

बता दें कि प्रदेश में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर संचालित आयुष्मान योजना के अंतर्गत 25 प्रमुख बीमारियों के 1600 पैकेजों के माध्यम से मुफ्त उपचार की व्यवस्था दी गई है। किडनी प्रत्यारोपण के मामले में अब मरीजों को प्रदेश में ही सुविधा मिल सकेगी उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू

मरीजों की जरूरत को देखते हुए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने किडनी प्रत्यारोपण को योजना के अंतर्गत प्रमुख बीमारियों में शामिल करने का अनुमोदन किया था, वहीं महंत इंद्रेश अस्पताल ने किडनी प्रत्यारोपण को अपनी विशेषज्ञता में रखा है। उसे अब राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से अनुमोदन मिल गया है। प्रदेश के महंत इंद्रेश अस्पताल में आयुष्मान योजना के मरीजों को यह सुविधा मिल जाएगी। आयुष्मान योजना के अंतर्गत यह सुविधा बेहद अहम होगी, लाभार्थियों को अन्यत्र नहीं भटकना पड़ेगा।

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा