मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से फिल्म उद्योग से जुड़े प्रदेश के कलाकारों ने भेंट की।

224

Dehradun –  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में फिल्म उद्योग से जुड़े प्रदेश के कलाकारों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार द्वारा फिल्मों को बढ़ावा दिया जा रहा है। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में फिल्म जगत से जुड़े लोगों के जो भी सुझाव प्राप्त होंगे, उन सभी सुझावों पर विचार किया जायेगा। प्रदेश में फिल्मों के विकास एवं कलाकारों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राज्य में फिल्म नीति बनाई गई है।

Also Read....  मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरकारी विद्यालयों में डिजिटल एजुकेशन की दिशा में जिला प्रशासन के कदम तेज,880 एलईडी टीवी का स्टॉक हुआ तैयार

इस अवसर पर फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों ने प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना देहरादून शहर के 30 से 40 किमी. के दायरे में किए जाने एवं फिल्म निर्माण से संबंधित गतिविधियों के लिए सब्सिडी बढ़ाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा दोनों मांगों पर विचार कर उचित निर्णय लिया जाएगा।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा कुंभ मेला

इस अवसर पर प्रदेश के फिल्म क्षेत्र से जुड़े श्री गणेश विरान, श्री बलराज नेगी, श्री अनुज जोशी, श्री अशोक चौहान, श्री प्रदीप भण्डारी एवं अन्य कलाकार उपस्थित थे।

Also Read....  आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का एमडीडीए की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण

LEAVE A REPLY