पीएनबी और असम रायफल्स ने पीएनबी रक्षक प्लस योजना के लिए करार पर हस्ताक्षर किया

311
Voice of Uttarakhand

देहरादून- सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने देश के सबसे पुराने अर्धसैनिक बल असम रायफ्ल्स के साथ बैंक की प्रमुख योजना पीएनबी रक्षक प्लस के तहत रक्षा कर्मियों को विशेष तौर पर तैयार किए गए उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

 

इस योजना में अन्य चीजों के साथ ही सैन्य बलों, केंद्रीय पुलिस सैन्य बलों, राज्य पुलिस बलों, मेट्रो पुलिस में सेवारत, सेवानिवृत्त व प्रशिक्षुओं के साथ ही सेवानिवृत्त पेंशनर रक्षा कर्मियों के लिए वैयक्तिक दुर्घटना बीमा व वायु दुर्घटना बीमा शामिल है।

 

इस समझौता ज्ञापन पर आज कर्नल पी.एस सिंह, कर्नल (ए), हेडक्वार्टस, असम रायफल्स महानिदेशालय और पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक, श्री सुनील सोनी के बीच असम रायफल्स के मुख्यालय शिलांग में हस्ताक्षर किए गए।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा

 

पीएनबी रक्षक प्लस के खास पहलुओं को रेखांकित करते हुए और भारतीय सैन्य बलों के सदस्यों व वेटरन्स को बीते सालों में सेवा प्रदान करने में की गयी महत्वपूर्ण प्रगति के बारे में बोलते हुए पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक श्री सुनील सोनी ने कहा “असम रायफल्स के साथ यह गठजोड़ हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो हमारे नायकों को सर्वश्रेष्ठ संभव वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने के हमारे अटूट संकल्प के बारे में बताती है।“ उन्होंने यह भी कहा कि बैंक प्राथमिकता आधारित सेवाएं भी रियायती दरों पर उपलब्ध कराएगा।

 

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

पीएनबी के साथ इस करार पर हस्ताक्षर कर जुड़ने पर लेफ्टिनेंट जनरल पीसी नायर, एवीएसएम, वाईएसएम, महानिदेशक असम रायफल्स ने कृतज्ञता ज्ञापित किया।

 

पीएनबी रक्षक प्लस की मुख्य विशेषताओं में शामिल है:

• व्यक्तिगत दुर्घटना (मृत्यु) बीमा कवर 50 लाख रुपये तक

• वायु दुर्घटना (मृत्यु) बीमा कवर 100 लाख रुपये तक

• व्यक्तिगत दुर्घटना (पूर्ण रुप से अपंगता) कवर 50 लाख रुपये तक

• आखिरी तीन महीने के कुल वेतन/पेंशन के बराबर ओवरड्राफ्ट की सुविधा 75000 रुपये तीन लाख रुपये तक

• आवास ऋण, कार, शैक्षिक और बैयक्तिक ऋणों पर ब्याज दर व सर्विस चार्ज में रियायत

• किसी प्रमुख शिक्षा संस्थान अथवा आर्मी शिक्षा संस्थानों में प्रवेश लेने वाले ब्च्चों के अभिभावकों के प्राथमिक खाता धारक होने की दशा में पीएनबी प्रतिभा स्कीम के तहत शैक्षिक ऋण उपलब्ध

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू

• परिवार के सदस्यों को जीरो बैलेंक बचत खाता खोलने की सुविधा

• लाकर के किराए में रियायत – 25% एनुअल मेनटेनेंस चार्जेज (एएमसी), जारी होने के तीन साल तक माफ

• गोरखा कर्मी अपने नेपाल के एवरेस्ट बैंक के लिंक्ड खाते में भारत के पीएनबी खाते से बिना किसी शुल्क के पैसे भेज सकते हैं। यह सुविधा दोनो तरफ के लिए लागू होगी |

 

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के समारोह में पीएनबी के मुख्य डिफेंस बैंकिंग सलाहकार मेजर जनरल राज सिन्हा वीएसएम (से.नि.) और पीएनबी जोनल मैनेजर (गुवाहाटी) बिक्रमजीत शोम भी शामिल हुए।