फूलों की घाटी में फंसे 163 पर्यटकों को SDRF, पुलिस और वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया

310
Voice of Uttarakhand

गोपेश्वर/देहरादून। फूलों की घाटी में अतिवृष्टि के बाद गदेरों के उफान पर आने से अस्थाई पुल बह गया। इससे 163 पर्यटक घाटी में ही फंस गए। उन्हें एसडीआरएफ, घांघरिया पुलिस और वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया। उधर, घांघरिया के दूसरी तरफ पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पानी आ गया। हालांकि इससे किसी नुकसान की खबर नहीं है।

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू

बुधवार दोपहर फूलों की घाटी में बहने वाले गदेरे उफान पर आ गए। इस दौरान घाटी के गेट के समीप गदेरे पर बना अस्थाई पुल बह गया। सूचना पर एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घाटी की रेंजर चेतना कांडपाल ने बताया कि घाटी में घूमने गए 163 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सौ पर्यटक घटना से पहले ही घाटी से वापस आ गए थे। डीएफओ नंदा बल्लभ शर्मा का कहना है कि घाटी में कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन अस्थाई पुल बह गया है। गदेरे का पानी कम होने पर ही अस्थाई पुल बनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को मौसम और रास्तों की स्थिति को देखते हुए ही घाटी में पर्यटकों की आवाजाही को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा