प्रसिद्ध शिक्षाविद् प्रो. मनीष वर्मा को हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय से मिला विशिष्ट सम्मान

380
Voice of Uttarakhand

शिमला। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मीडिया शिक्षक प्रोफेसर मनीष वर्मा को उच्च शिक्षा में उनके योगदान के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जेपी नड्डा जी और श्री जय राम ठाकुर, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रो. वर्मा वर्तमान में बहरीन के यूनिवर्सिटी कॉलेज में वाइस प्रेसिडेंट/प्रो. वाइस चांसलर के रूप में कार्यरत हैं।

Also Read....  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय समीक्षा, टी महोत्सव की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

प्रो. मनीष एचपीयू, शिमला में पत्रकारिता विभाग के पहले जेआरएफ स्कॉलर थे। उन्होंने 2005 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से अपनी पीएचडी पूरी की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अध्ययन और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ उत्कृष्टता की ओर अपनी यात्रा जारी रखी है, जो यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी सिडनी से मीडिया आर्ट्स एंड प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम किया और हार्वर्ड विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट एंड लीडरशिप इन एजुकेशन की डिग्री ली।

Also Read....  सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई

डॉ. मनीष वर्मा ने कहा, मुझे बहुत खुशी है की मैं अपने विशिद्यालय द्वारा इस मान्यता से सम्मानित हुआ हूं, मैं कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगा और हिमाचल प्रदेश के छात्रों की बेहतरी के लिए काम करने के लिए हर संभव तरीके से योगदान करने का प्रयास करूंगा।
22 साल के अपने करियर में, और 11 साल से प्रोफेसर के रूप में उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी और भारत सरकार के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी जैसे शीर्ष रैंकिंग वाले विश्वविद्यालयों में अकादमिक प्रशासन और प्रबंधन में उत्कृष्ट योगदान दिया है।

Also Read....  श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब