बड़ी खबर हरिद्वार पंचायत चुनाव की तारीख का एलान, इस दिन होगा मतदान

450
Voice of Uttarakhand

Dehradun  –  राज्य निर्वाचन आयोग ने हरिद्वार पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। हरिद्वार में एक चरण में ही पंचायत चुनाव के लिए 26 सितंबर को मतदान होगा। इससे पूर्व 6 से 8 सितंबर तक नामांकन किया जाएगा। 9 से 11 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं 12 सितंबर को नामांकन वापस लेने की तिथि तय की गई है। जिसके बाद 28 सितंबर को पंचायत चुनाव की मतगणना के साथ ही चुनाव कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा। बता दें कि धर्मनगरी हरिद्वार में पंचायत चुनाव राज्य के बाकी 12 जिलों के साथ नहीं होते हैं। यह दस्तूर राज्य गठन के बाद से ही चला आ रहा है।

Also Read....  सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई