बिग न्यूज़ अंकिता हत्याकांड आरोपी के रिजॉर्ट पर देर रात को चला बुलडोजर

440
Voice of Uttarakhand

Rishikesh / Dehradun   –  ऋषिकेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी भाजपा नेता के बेटे पुलकित आर्य के रिजॉर्ट को देर रात ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई, जेसीबी से रिजॉर्ट तोड़ने के फैसले की जनता ने सोशल मीडिया में सराहना की है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद उत्तराखंड की धामी सरकार भी अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर चलाने की कार्रवाई कर रही है।

Also Read....  संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां - मुख्यमंत्री

दरअसल इससे पूर्व प्रशासन ने रिजॉर्ट को सील कर दिया था और इस गंभीर घटना को सरकार और पार्टी के स्तर पर गंभीरता से लेते हुए रातों-रात रिजॉर्ट को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Also Read....  मतदाता सूची से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान