हेरिटेज टेल्स के दूसरे संस्करण का देहरादून में हुआ आयोजन

536
Voice of Uttarakhand

देहरादून: हेरिटेज टेल्स प्रदर्शनी का दूसरा सीजन आज कैफे राज़माताज़ में आरम्भ हुआ। हेरिटेज टेल्स अमृता राणा सिंह द्वारा भारत की कला और शिल्प की विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक अनूठी पहल है।

दो दिवसीय इस प्रदर्शनी का आयोजन भारत की समृद्ध हस्तशिल्प विरासत को चित्रित करने और इस क्षेत्र में दूनवासियों को एक नया अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

प्रदर्शनी में प्रमुख डिज़ाइनर्स द्वारा एथनिक पहनावे, इंडी-फ़्यूज़न आउटफिट, मेन्स वियर, डायमंड ज्वेलरी, हैंडबैग्स और ऑर्गेनिक उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला मौजूद है। प्रदर्शनी में देश भर के प्रदर्शकों ने भाग लिया, जिनमें अमृता राणा सिंह, बेरा जैकेट्स बाय यदुवीर सिंह, जयकीर्ति, रोसट्री, रंग रिवाज़, प्रतापगढ़ कलेक्टिव बाय मृगांका कुमारी और मोना जवांधा शामिल हैं।

Also Read....  गैरसैंण में एक वर्ष में दो विधानसभा सत्रों का आयोजन राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक : मुख्यमंत्री

प्रदर्शनी के बारे में बात करते हुए, संस्थापक अमृता राणा सिंह ने कहा, “पहले संस्करण की सफलता के बाद, हम अपनी प्रदर्शनी के दूसरे सीज़न का आयोजन कर बेहद खुश हैं। दूसरे संस्करण में पूरे देश से प्रतिभागियों की शिल्पकला की अधिक विस्तृत श्रृंखला है।यह दो दिवसीय प्रदर्शनी विक्रेताओं और खरीदारों को उन हस्तनिर्मित कृतियों की खरीदारी का एक अद्भुत मंच प्रदान करेगी जो हमारे देश के सार और विरासत को शानदार ढंग से परिभाषित करती हैं।”

Also Read....  देहरादून की यातायात व्यवस्था में स्थायी सुधार के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना, जाम से निजात दिलाने पर डीएम का फोकस

अपने अनुभव को साझा करते हुए, खरीदारों में से एक, प्रियंका ने कहा, “मैंने पिछले साल हुए हेरिटेज टेल्स के पहले संस्करण में काफी खरीदारी करी थी, और तब से मैं दूसरे संस्करण के लिए बहुत उत्साहित थी। यहां मिलने वाले अद्वितीय हस्तनिर्मित उत्पाद पूरे शहर में कहीं और उपलब्ध नहीं हैं। मैं आगे कहना चाहूंगी की प्रदर्शनी की संस्थापक अमृता हमारे देश की कला और शिल्पकला की समृद्ध संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने की दिशा में एक अच्छा प्रयास कर रही हैं।”

Also Read....  देहरादून की यातायात व्यवस्था में स्थायी सुधार के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना, जाम से निजात दिलाने पर डीएम का फोकस

प्रदर्शनी के पहले दिन शहर भर से दर्शकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। प्रदर्शनी का समापन कल, यानी 7 अक्टूबर को होगा।