होली एंजल स्कूल ने आयोजित की होली फेथ मैराथन ‘से नो टू ड्रग्स’

635
Voice of Uttarakhand

देहरादून। होली एंजल सीनियर सेकेण्डरी डोईवाला द्वारा शनिवार को होली फेथ मैराथन का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य संदेश ‘‘से नो टू ड्रग्स’’ था। मैराथन का ‘शुभांरभ लाल तप्पड चौकी प्रभारी तथा होली एंजल विद्यालय के निदेशक डा0 आकाश कुसुम बछेती और विद्यालय के प्राचार्य जॉन डेविड नंदा ने किया।

Also Read....  विद्यार्थियों के मधुर-मनमोहक सुरों और वाद्य संगीत के संगम से महक उठी विरासत साधना

दौड में लगभग 600 से 700 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दौड माजरी चौक से ‘शुरू होकर पाल मौहल्ला, शेरगढ़ रोड़ होते हुए विद्यालय में आकर संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कक्षा पहली से कक्षा तीसरी गु्रप में अंशुमान प्रथम, सिद्धि द्वितीय रहे। वहीं कक्षा चौथी व कक्षा पांचवी में योगेश प्रथम व पल्लवी द्वितीय रहे। सातवीं से नौंवी कक्षा के गु्रप में प्रदीप ने प्रथम व अनुराधा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दसवीं से बारहवीं कक्षा के गु्रप में आशुतोष, मोहित, जोया व अनिशा ने अपना पदक सुनिष्चित किया।

Also Read....  मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

विद्यालय के निदेशक डा0 आकाश कुसुम बछेती एवं विद्यालय के प्राचार्य जॉन डेविड नंदा ने प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के अध्यापक व कर्मचारियों ने भी पूर्ण सहयोग किया।

Also Read....  मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश