प्रदेश सह-प्रभारी राजीव चौधरी ने संगठन को लेकर दिए निर्देश

302
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय आराघर चौक पर गढ़वाल मंडल के प्रदेश उपाध्यक्षो, जिला अध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों, एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों के साथ बैठक संपन्न हुई ।

अधिक जानकारी देते हुए गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने बताया की प्रदेश सह- प्रभारी राजीव चौधरी द्वारा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से इस मीटिंग का आयोजन किया गया साथ ही नगर निकाय के चुनाव के मद्देनजर भी उन्होंने पदाधिकारियों को टिप्स दिए ।

इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा की आगामी चुनावों को देखते हुए उनकी भागीदारी क्या है एवं प्रत्येक बैठक ,धरने-प्रदर्शन में प्रतिभाग करना होगा साथ ही अपने पद का निर्वहन करते हुए क्षेत्र में उतर कर कार्यकर्ताओं को संगठित करना एवं जनता की आवाज उठाना उनकी जवाबदेही होगी ।

राजीव चौधरी ने आगे कहा कि कोई भी व्यक्ति पद लेने के बाद यह ना सोचें कि काम खत्म हो गया बल्कि पद के साथ वफादारी निभाते हुए पार्टी के लिए काम करें एवं संगठन को कैसे मजबूत किया जा सकता है इस पर विचार करते हुए आचरण करें उन्होंने सभी से आपसी समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया ।

इस दौरान प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, सह समन्वय डी के पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ,उमा सिसोदिया, आजाद अली, आर पी रतूड़ी, डिंपल सिंह , प्रेम सिंह, हिम्मत सिंह बिष्ट ,गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद, युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष नितिन जोशी, प्रदेश सचिव पाठक जी, नासिर खान मनोहर लाल पहाड़िया योगेंदर चौहान, पुष्पा चौहान, सुशील सैनी ,सीपी सिंह, भजन सिंह सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे ।