कन्नौज निवासी बुजुर्ग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामप्यारी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जताया है आभार

319
Voice of Uttarakhand

*मुख्यमंत्री की बुर्जुगों को सम्मान देने की कार्यप्रणाली बनेगी प्रेरणादायी*

*13 अक्टूबर को आईएसबीटी में मुख्यमंत्री ने 102 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  रामप्यारी का चरण स्पर्श कर किया था सम्मान*

*मुख्यमंत्री ने भी रामप्यारी का जताया है आभार*

Dehradun –  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को कन्नौज निवासी 102 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  रामप्यारी ने पत्र भेजकर 13 अक्टूबर को आईएसबीटी देहरादून में उनका आत्मीय सम्मान करने के लिये आभार व्यक्त किया है। श्रीमती रामप्यारी ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्र में लिखा है कि 13 अक्टूबर 2022 को आईएसबीटी पर आपके द्वारा प्रार्थनी का जो सम्मान किया, गया चाय पिलाई गई तथा 102 वर्षीय वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्नौज, उ.प्र. निवासी रामप्यारी पत्नी स्व. श्री रामचन्द्र चतुर्वेदी के चरण छूकर जो आशीर्वाद लिया गया। प्रार्थिनी उन क्षणों को ताउम्र याद रखकर आपके उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना परम पिता परमात्मा से करती है। इससे समाज में बुजुर्गों को सम्मान की भी प्रेरणा मिलेगी।

Also Read....  15 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक सीता राम मंदिर नीबूवाला कोलागढ़ में मनाए जाने वाली महा नंदा सुनंदा महोत्सव का आयोजन

मुख्यमंत्री ने श्रीमती रामप्यारी को भेजे पत्र में उल्लेख किया है कि अपने गंतव्य कन्नौज पहुंचने पर उन्होंने जिस सहृदयता के साथ शुभकामनायें भेजी है, इसके लिये वे उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु की भी कामना की है।

Also Read....  उत्तराखण्ड : पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास आवास विभाग की 63 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण