शीघ्र होगा त्यूनी, चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण, विस्तारीकरण: महाराज

370
Voice of Uttarakhand

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि त्यूनी चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707(A) का चौड़ीकरण व विस्तारीकरण के कार्य के लिए जल्दी ही अनुबंध करने के साथ साथ सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश की सड़कों गढ्डा मुक्त करने का अभियान मुस्तैदी के साथ चल रहा है। अधिकांश क्षेत्रों में कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।
उन्होने त्यूनी चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707(A) के चौड़ीकरण व विस्तारीकरण के कार्य के लिए जल्दी ही अनुबंध करने के साथ साथ सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात कही है।

Also Read....  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात।

श्री महाराज ने कहा कि निनूस दारमीगाड़ मोटर मार्ग जिसकी लम्बाई 5 किमी है उसके डामरीकरण का कार्य शासन स्तर पर प्रक्रियाधीन है और 60 से 65 किमी तक के चकराता लाखामण्डल मोटर मार्ग (SH-18) के नवीनीकरण के और प्रस्तावित राज्य मार्ग संख्या-17 त्यूनी-पुरोला-नौगांव मोटर मार्ग 1से 20 किमी तक के नवीनीकरण का कार्य एसडीबीसी द्वारा शीघ्र किया जाएगा।

Also Read....  तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ की भव्य प्रस्तुति ने मोहा मन