धामी सरकार की आज कैबिनेट बैठक, इन पर लग सकती है कैबिनेट की मुहर

390
Voice of Uttarakhand

Dehradun –  धामी सरकार की आज महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक है, सुबह 11 बजे सचिवालय के विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में बैठक का आयोजन होगा बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। वहीं यह कैबिनेट बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है इस कैबिनेट बैठक में आरक्षण सहित कई सारे मुद्दों पर मुहर लग सकती है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

सूत्रों के अनुसार यह रहेंगे कैबिनेट के प्रमुख मुद्दे

  • राज्य आंदोलनकारियों को 10 फ़ीसदी आरक्षण
  • नकल रोकने को लेकर अध्यादेश
  • खेल कोटे में 4 फ़ीसदी क्षैतिज आरक्षण
  • प्रदेश में जमीनों को लेकर नए सर्किल रेट को लेकर भी हो सकती है चर्चा
  • वही बैठक में लोक निर्माण विभाग, उद्योग विभाग, खनन नियमावली में संशोधन, उच्च शिक्षा, सामान्य प्रशासन के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है।