फिक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर ने प्रदेश में महिला आरक्षण अधिनियम को मंजूरी दिए जाने पर सरकार का जताया आभार।

370
Voice of Uttarakhand

देहरादून – राज्यपाल की ओर से 30 फीसदी महिला आरक्षण अधिनियम को मंजूरी दिया जाना महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है जिस का फिक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर सरकार का अभिवादन और प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हुए उत्तराखंड की समस्त मातृशक्ति को शुभकामनाएं देती है।

फिक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर की अध्यक्ष डॉ नेहा शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के सुशासन कार्यक्रम के अंतर्गत आरक्षित रोजगार महिलाओं का अधिकार के तहत जो सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण दिया गया है वह भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की नीतियों एवं योजनाओं का अभिन्न अंग है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के प्रति संवेदनशील हैऔर महिला आरक्षण का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका सुनिश्चित किया जाना है, जिसके लिए वह प्रदेश की धामी सरकार का आभार एवं धन्यवाद करती हैं।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

अनुराधा मल्ल, सीनियर वाईस चेयरपर्सन, फिक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा हमें बहुत ख़ुशी है कि प्रदेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण मिल गया है अब प्रदेश में महिलाओं का सामाजिक सशक्तिकरण तेजी से होगा।

Also Read....  ओलंपस हाई ने उत्साह के साथ मनाया 27वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2026-27

चारु चौहान , वाईस चेयरपर्सन, फिक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर ने इस अधिनियम के आने पर ख़ुशी जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और सरकार का भी धन्यवाद प्रेषित किया।

Also Read....  ओलंपस हाई ने उत्साह के साथ मनाया 27वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2026-27