इस समय की सबसे बड़ी खबर प्रयागराज अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

878
Voice of Uttarakhand

प्रयागराज: प्रयागराज से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। मेडिकल कॉलेज के पास अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। दोनों को मेडिकल कॉलेज लेकर आया गया था। यहीं पर उनकी हत्‍या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गोली मारने वाले को पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोग वहां आए नारे लगाए और फिर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में एक पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल भी घायल हुआ है, जिसका नाम मान सिंह है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया ।
जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज के कॉल्विन हॉस्पिटल में मेडिकल कराने पहुंचे अतीक और अशरफ को तीन युवकों ने गोली मार दी। करीब 10 राउंड फायरिंग की सूचना है। हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे। अतीक अहमद के सिर पर गोली मारी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली मारने के बाद हमलावरों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

कॉल्विन अस्पताल के पास थे हमला तब हुआ, जब पुलिस टीम अतीक और अशरफ को मेडिकल ले लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान तीन-चार हमलावर अचानक बीच में पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस पूरे हमले को बकायदा पुलिस के सामने अंजाम दिया गया है। कई चैनल के रिपोर्टर मौके पर बाइट के लिए मौजूद थे।