जी 20 के तहत चमकाई जा रही एयरपोर्ट की दीवारें, वीसी ने लिया जायजा

321
Voice of Uttarakhand

देहरादून। जी 20 के तहत प्राधिकरण की ओर से 13 जिले 13 डेस्टिनेशन की थीम पर आधारित पेंटिंग से दीवारों को चमकाने का काम किया जा रहा है। जिसको लेकर एमडीडीए की ओर से इन दिनों देहरादून एयरपोर्ट पर रंगाई पुताई कराई जा रही है। यहां बद्रीनाथ धाम सहित अन्य धार्मिक स्थलों की तस्वीरों को बेहद ही खूबसूरती के साथ दीवारों पर उकेरा जा रहा है। गुरुवार को इन कार्यों को देख एमडीडीए के वीसी बंशीधर तिवारी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार प्राधिकरण G 20 से संबंधित कार्यों को पूरा करने में जुटा हुआ है और सड़कों के किनारे की दीवारों को साफ सुथरा बनाने के साथ ही सौंदर्यीकरण कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। जी 20 के तहत एयरपोर्ट में किए जा रहे कार्यों का गुरुवार को जायजा भी लिया गया।जौली ग्रांट एयर पोर्ट के साथ ही ऋषिकेश की तरफ़ जाने वाली सड़क और ऋषिकेश में भी सौंदर्यीकरण का कार्य एमडीडीए द्वारा किया जा रहा है

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी