एमजी मोटर इंडिया ने लॉन्च की कोमेट ईवी; तीन वेरिएन्ट्स- पेस, प्ले और प्लश में स्मार्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल

341
Voice of Uttarakhand

-पहली 5000 बुकिंग्स केलिए कीमत की गारंटी, मात्र रु 519 प्रति माह की किफ़ायती लागत पर चलती है

देहरादून। एमजी मोटर इंडिया ने 99 सालों की धरोहर के साथ हाल ही में अनावरण की गई स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार एमजी कोमेट ईवी के तीन वेरिएन्ट पेस, प्ले और प्लश लॉन्च किए हैं। स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार एमजी कोमेट ईवी भारत में अरबन मोबिलिटी के नए दौर की शुरूआत करेगी। जीएसईवी प्योर इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आधारित कोमेट स्लीक और रूमी डिज़ाइन के साथ आती है जो शहर में परिवहन का सहज एवं तनाव मुक्त अनुभव प्रदान करती है। कोमेट ईवी एमजी मोटर इंडिया का दूसरा इलेक्ट्रिक वाहन है जो स्टाइल, टेक्नोलॉजी और स्थायित्व का बेहतरीन संयोजन है, साथ ही अपने बेजोड़ सुरक्षा फीचर्स के साथ ड्राइव को पूरी तरह से सुरक्षित बनाता है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

कोमेट ईवी का पेस वेरिएन्ट रु 7.98 लाख की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध है। वहीं प्ले और प्लश वेरिएन्ट क्रमशः 9.28 लाख और 9.98 लाख (एक्स-शोरूम) कीमत पर उपलब्ध हैं। यह ऑफर पहली 5000 बुकिंग्स के लिए सीमित है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

लॉन्च पर बात करते हुए गौरव गुप्ता, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, एमजी मोटर इंडिया ने कहा, ‘‘कोमेट एक वाहन से कहीं बढ़कर है यह शहर के भारी ट्रैफिक के बीच परिवहन का सुरक्षित एवं आरामदायक समाधान है। इसके तीन वेरिएन्ट्स उपभोक्ताओं को मन की शांति देते हैं। यह कस्टमाइज़िंग के कई विकल्पों के साथ आती है जिनके साथ आप कोमेट ईवी को अपना खुद का स्टाइल स्टेटमेन्ट बना सकते हैं, तो यह पहियों पर दौड़ने वाला आपका अपना गैजेट होगा।’

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ