एम्स ऋषिकेश पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत चिकित्सकों को दिये निर्देश, घायलों को मिले बेहतर उपचार

353
Voice of Uttarakhand

-चमोली घटना में घायल हुये लोगों का जाना हालचाल

देहरादून : सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत आज चमोली से लौटकर एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने चमोली हादसे में घायल हुये लोगों का हालचाल जाना। डा. रावत ने घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिये एम्स प्रशासन एवं चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घायलों की हरसंभव मदद के लिये तैयार है, साथ ही उन्होंने बताया कि सभी घायल अब खतरे से बाहर हैं।

Also Read....  सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई

एम्स ऋषिकेश पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह ने चमोली हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस दुर्घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दे दिये हैं और जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। डा. रावत ने एम्स ऋषिकेश में भर्ती घायल लोगों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनकी हरसंभव मदद को तैयार है। इस दौरान उन्होंने एम्स निदेशक से ऑनलाइन बातचीत कर मरीजों के उपचार हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने घायलों के उपचार में जुटे चिकित्सकों से मिलकर उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न होने की भी बात कही। डा. रावत ने बताया कि आज चमोली से 5 घायलों को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है, जबकि 6 घायलों को कल ही एम्स लाया जा चुका था। उन्होंने बताया कि एम्स में घायलों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने बताया कि हासदे में घायल हुये सभी लोग अब खतरे से बाहर हैं और शीघ्र ही वह स्वस्थ हो जायेंगे।

Also Read....  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय समीक्षा, टी महोत्सव की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

इस दौरान कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा भी मौजूद रहे।