बड़ी खबर देहरादून में ग्रामीण सीलिंग की लगभग 350 वीघा जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा

492
Voice of Uttarakhand

-एडवोकेट विकेश सिंह के पत्र के बाद हरकत में प्रशासन

देहरादून। ग्रामीण क्षेत्रों से सीलिंग की जमीन को लेकर आज फिर एक बार एडवोकेट विकेश सिंह नेगी ने बड़ा खुलासा किया है। यह खुलासा ग्रामीण सीलिंग की 350 बीघा जमीन को लेकर है। जिसे भू माफियाओं दुआरा खुर्दबुर्द किया जा रहा है। एडवोकेट विकेश सिंह नेगी के शिकायती पत्र के बाद देहरादून जिला प्रशासन ने हरकत में आते हुए इस पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि हाल ही में अपर जिला मजिस्ट्रेट देहरादून डॉ शिव कुमार बरनवाल ने बड़ा फैसला देते हुए सीलिंग की लगभग 3 हजार वीघा जमीन की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी है। राज्य के जाने-माने एडवोकेट विकेश सिंह नेगी के प्रार्थना पत्र पर यह कार्रवाई की गई थी।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत