अधोइवाला सुमनपुरी में चोरों का आतंक चोरों के डर से सुमनपुरी के लोग रात भर अपने मुहल्लों में गश्ती करते रहें।

307
Voice of Uttarakhand

-सुमनपुरी में रिटायर्ड और वृद्ध व्यक्ति चोरों के टारगेट पर

-सुमनपुरी में चोरी करने आए चोरों ने अपना छाता और छोटा सिलेंडर दरवाजे के बाहर छोड़ भागे

-सीसीटीवी फुटेज में सिलेंडर ले जाते हुए दिखे चोर

देहरादून –  बीते रात सुमनपुरी अधोइवाला में एक रिटायर्ड इंजीनियर के घर में चोरों ने दो बार चोरी करने का प्रयास किया। बात लगभग रात 8:30 ( रविवार) की है जब चोर ने अपना छोटा एलपीजी सिलेंडर और छाता गेट के बाहर छोड़कर मकान के अंदर चुपचाप घुस गया, उसी वक्त मकान में रह रहे किराएदार ने गेट के पास पहुंचकर देखा तो अचानक चोर डर गया और किराएदार को धक्का देकर भागने में सफल रहा। यह बात पूरे मोहल्ले में सनसनी की तरफ फैल गई और उक्त पड़ोसियों ने भी अपने-अपने घर के बाहर निकल कर अपने सामान और गाड़ियों की निगरानी करना शुरू कर दिया। यह मामला शांत होता ही की रात 11:45 पर चोरों ने पुनः एक बार मकान के अंदर घुसने में सफल हुआ और एक सिलेंडर उठाकर गेट के बाहर फेंक दिया। सिलेंडर फेंकने की आवाज इतनी तेज थी कि मकान मालिक को शक हुआ और उन्होंने चोरों को अपने गेट के ऊपर से कूदते हुए देखा। जब तक मकान मालिक अपना दरवाजा खोलते तब तक चोर पुनः सिलेंडर उठाकर भागने लगा उसी वक्त मकान मालिक ने जोर-जोर से हल्ला किया तब उनके किराएदार नीचे आए और उस चोर के पीछे दौड़ना शुरू किया चोर ने अपने पीछे लोगों को भागता देख सिलेंडर फेंक कर गलियों के रास्ते गायब हो गया। रात 12:00 बजे मोहल्ले में शोर-शराबा होने लगा और चोर चोर की गूंज चारों तरफ फैल गई। मोहल्ले के कई लोग एक साथ इकट्ठा होकर आसपास गश्त करने लगे! रिटायर्ड वृद्ध इंजीनियर धर्मवीर सिंह ने रायपुर थाने में रात 12:00 बजे कॉल कर इसकी सूचना दी, तभी थोड़ी देर बाद थाने से कुछ पुलिसकर्मी सुमनपुरी में रिटायर्ड वृद्ध इंजीनियर के घर पर पहुंचे और मामले का जायजा लिया।

Also Read....  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात।

चोरों के आतंक से पीड़ित धर्मवीर सिंह कहते हैं कि यह हमारे मोहल्ले के लिए बहुत ही खतरनाक बात हो चुकी है! चोर एक बार में सफल नहीं होते हैं तो बार-बार उसी मकान में चोरी करने का प्रयास करते हैं और अब इस मुहल्ले में सामान के चोरी के साथ-साथ जान का भी खतरा बन चुका है। हमारे आसपास के घरों में छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे रहते हैं इन चोरों की वजह से उन सभी के ऊपर खतरा मंडराने लगा है, वहीं पर महिलाएं और वृद्ध व्यक्तियों को भी यह चोर टारगेट कर रहे है ! मैं देहरादून पुलिस से निवेदन करता हूं कि वह हमारे क्षेत्र अधोइवाला सुमनपुरी में पुलिस की गश्ती बढ़ाएं एवं रात और शाम की सुरक्षा को सुनिश्चित करें ताकि मोहल्ले के लोग शांतिपूर्वक रह सके और वृद्ध व्यक्ति निश्चिंत होकर सुबह शाम रास्तों पर टहल सके।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

बताते चलें कि सुमनपूरी अधोइवाला में इस तरह की घटना अब आम हो चुकी है, कुछ ही दिन पहले मंदिर परिसर में भी चोरों ने घुसकर चोरी करने का प्रयास किया उसके पश्चात भी आसपास के कई घरों में चोरों ने कई बार छोटे-मोटे सामानों की चोरी की और महिलाओं को परेशान किया।

Also Read....  तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ की भव्य प्रस्तुति ने मोहा मन