अकेशिया स्कूल की हेड गर्ल अंजली रावत व हेड बॉय सौरभ शाह बने

575
Voice of Uttarakhand

देहरादून। अकेशिया पब्लिक स्कूल नत्थनपुर नेहरूग्राम में शनिवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मनमीत सिंह ढिल्लन ने दीप प्रज्वलन कर किया, जिसके बाद शिक्षिका सोनिया द्वारा सरस्वती वंदना नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। वहीं संगीत शिक्षक अखिलेश के नेतृत्व में विद्यालय के छात्रों द्वारा एक प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया।

समारोह कार्यक्रम में छात्र परिषद द्वारा हाथ में ध्वज लेकर मार्च पास्ट किया गया, इस अवसर पर प्रधानाचार्या पूजा मारिया द्वारा सभी सदस्यों को बैज पहनाकर अलंकृत किया, विद्यालय की हेड गर्ल के रूप में अंजली रावत तथा हेड बॉय के रूप में सौरभ शाह का चयन किया गया। वहीं विद्यालय के वाइस कैप्टन के रूप में दीप्ति नौटियाल व मेहरांश पन्त को चुना गया। इनके अलावा स्पोर्टस कैप्टन अजन रावत व लक्ष्मी तथा स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन के रूप में पीहू नेगी व भूमिका कैन्तुरा का चयन किया गया।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

इस अवसर पर नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई कि वे अपने निर्धारित कर्तव्यों का सत्यनिष्ठा के साथ पालन करेंगे, नवचयनित छात्रों ने भी अपनी कृतज्ञता अभिव्यक्त करते हुए अपने कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने का आश्वासन दिया।

Also Read....  तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ की भव्य प्रस्तुति ने मोहा मन

प्रधानाचार्या पूजा मारिया ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि नेतृत्व एक व्यापक और उपयोगी शब्द है किसी विद्यालय की उन्नति के लिए सही लीडर का होना अति आवश्यक है, एक सच्चा नेता वह होता है जो राह जानता है, जो राह पर चलता है और राह दिखाता है।

Also Read....  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात।

विद्यालय के प्रबन्धक मनमीत सिंह ढिल्लन व उपप्रधानाचार्या ममता रावत ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निर्वाह करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि वे अपने पद की गरिमा, विद्यालय के मान सम्मान, अनुशासन और गौरव को बढ़ाने के लिए सर्वदा प्रयासरत रहें।