श्री गुरु नानक प्राइमरी स्कूल चक्खुवाला ने मनाया हर्षोल्लास पूर्वक स्वतंत्रता दिवस

531
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  चक्खुवाला स्थित श्री गुरु नानक प्राइमरी स्कूल ने स्वतन्त्रता दिवस की 77 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास पूर्वक सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा एवं ध्वजारोहण कर मनाई l
श्रीमति प्रीतम कौर एवं परमजीत कौर ने धवजारोहण किया l तरंगे झंडे की पोषक पहने नन्हें – मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ देश भक्ति के गीत “ऐ वतन ऐ वतन, जानेमन -जानेमन एवं ” जय भारती, जय भारती ” का गायन कर वातावरण को भक्ति मय बना दिया l
विशिष्ट अतिथि श्रीमति रविंदर कौर ने बच्चों को माता – पिता एवं अपने गुरुजनों का सम्मान करने का पाठ पढ़ाया l मन लगा कर पढ़ाई करो और आगे चल कर देश की उन्नति में अपना योगदान दीजिए l
प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए आये हुए अतिथियों का धन्यवाद किया लिस अवसर पर परमजीत सिंह, तरणदीप कौर, कृति, जौत कौर, दिवराज सिंह, जी सिंह, वंदन मेहर, नेहा कपूर, वंदना एवं विनिता आदि उपस्थित थे l
कार्यक्रम के पश्चात बच्चों को मिष्ठान प्रसाद वितरित किया गया l

Also Read....  तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ की भव्य प्रस्तुति ने मोहा मन