मंत्री गणेश जोशी ने प्रभावित परिवार को भेंट किया सहायता राशि के चैक।

420
Voice of Uttarakhand

देहरादून,। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में देहरादून जोहड़ी गांव निवासी मीना थापा पत्नी स्व० चंद्रबहादुर थापा को बीते दिनों भारी बरसात से उनके मकान को हुए नुकसान को लेकर मंत्री ने जिला प्रशासन के सहयोग से 11 हजार रूपए की सहायता राशि का चैक भेंट किया। इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने प्रभावित परिवार को व्यक्तिगत रूप से राशन सामग्री भी वितरित की। मंत्री ने कहा राज्य सरकार प्रभावितों के साथ हर समय खड़ी है।

Also Read....  तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ की भव्य प्रस्तुति ने मोहा मन