बैंक ऑफ़ बड़ौदा को लगातार दूसरी बार ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्‍कार’ के तहत सम्मानित किया गया

285
Voice of Uttarakhand

देहरादून –   सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा को राष्‍ट्रीयकृत बैंकों की श्रेणी में वर्ष 2022-23 हेतु भारत सरकार की ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्‍कार’ योजना के अंतर्गत ‘द्वितीय पुरस्कार’ से सम्‍मानित किया गया।

उपर्युक्‍त पुरस्‍कार बैंक को दिनांक 14 सितंबर 2023 को पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित हिंदी दिवस समारोह- 2023 एवं तृतीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन  के दौरान प्रदान किया गया। यह पुरस्‍कार समारोह के मुख्‍य अतिथि माननीय गृह राज्य मंत्री श्री अजय कुमार मिश्रा के कर कमलों से एवं उपाध्यक्ष, संसदीय राजभाषा समिति श्री भर्तृहरि महताब, उपसभापति, राज्य सभा श्री हरिवंश नारायण सिंह, सचिव, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय,  सुश्री अंशुली आर्या की उपस्थिति में प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री देबदत्त चांद ने ग्रहण किया।

Also Read....  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

इसके साथ ही नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों हेतु भारत सरकार की योजना ‘नराकास राजभाषा सम्मान’ के तहत बैंक के प्रधान कार्यालय, बड़ौदा के संयोजन में कार्यरत नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बैंक), वडोदरा को ‘ख’ भाषाई क्षेत्र के अंतर्गत ‘प्रथम पुरस्कार’ एवं नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बैंक), वाराणसी को ‘क’ भाषाई क्षेत्र में ‘द्वितीय पुरस्कार’ प्राप्त हुआ है ।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

गौरतलब है कि बैंक का मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन बॉब वर्ल्ड हिंदी सहित 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। बैंक की व्हाट्सऐप बैंकिंग सेवा अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी एवं गुजराती भाषा में उपलब्ध है। ग्राहकों की सुविधानुसार लेनदेन एसएमएस की सुविधा 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराई गई है। बैंक के अन्य डिलीवरी चैनल जैसे एटीएम, सेल्फ सर्विस पासबुक, बॉब वर्ल्ड इंटरनेट बैंकिंग, चैटबॉट सेवा, कांटैक्ट सेंटर, डिजिटल लेंडिंग जर्नी आदि में हिंदी एवं भारतीय भाषाओं का विकल्प उपलब्ध कराया गया है।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास