ट्रक चालकों की बेटियों को उनकी पढ़ाई के लिए मिलेगा महिंद्रा सारथी अभियान स्कॉलरशिप

367
Voice of Uttarakhand

-2014 में इस परियोजना के लॉन्च के बाद से 8928 ट्रक ड्राइवरों की बेटियों को छात्रवृत्ति दी गई है

देहरादून। इस ड्राइवर्स डे पर, महिंद्रा समूह की सहायक कंपनी, महिंद्रा ट्रक एंड बस डिवीजन (एमटीबीडी), महिंद्रा सारथी अभियान के माध्यम से उत्तराखण्ड सहित पूरे भारत भर के ट्रक ड्राइवरों की बेटियों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करेगा। प्रोजेक्ट महिंद्रा सारथी अभियान उच्च शिक्षा के अधिकार का समर्थन करके इन लड़कियों के जीवन को बदलने की दिशा में एक छोटा सा योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Also Read....  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

महिंद्रा इस पहल को आगे बढ़ाने वाले पहले वाणिज्यिक वाहन निर्माताओं में से एक है और चयनित उम्मीदवारों को उनकी उपलब्धि के सम्मान में प्रमाण पत्र के साथ 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान करता है। यह प्रयास महिंद्रा ट्रक एंड बस डिवीजन की ट्रक ड्राइवर समुदाय के प्रति चल रही प्रतिबद्धता में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिसे 2014 में महिंद्रा सारथी अभियान के साथ शुरू किया गया था। प्रारंभिक आउटरीच, पूरे भारत में 75 से अधित परिवहन केंद्रों पर पहुंच कार्यक्रम के माध्यम से आयोजित किया गया था और यह प्रक्रिया सुस्पष्ट, पारदर्शी और स्वतंत्र थी। अब तक, 8928 युवतियों को इस पहल के तहत छात्रवृत्ति से लाभ मिल चुका है, जिससे उन्हें अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने हेतु आगे बढ़ने का मौका मिला है।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

इस अवसर पर बोलते हुए जलज गुप्ता, बिजनेस हेड वाणिज्यिक वाहन, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने कहा, “महिंद्रा सारथी अभियान वाणिज्यिक वाहन पारिस्थितिकी तंत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसका उद्देश्य चालक समुदाय के जीवन को बेहतर बनाना है। इस कार्यक्रम के जरिए हमें ट्रक चालकों की बेटियों को बड़े सपने देखने का अवसर प्रदान करने और उन्हें उनके करियर लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करने की प्रसन्नता है। महिंद्रा सारथी अभियान को हमारे ड्राइवरों और साझेदारों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है, जो युवतियों को अपने सपनों को हासिल करने में सक्षम बनाने में इसकी प्रभावशीलता को दर्शाता है।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास