पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर डॉ० डी० सी० पसबोला बने “फेस योगा एक्सपर्ट” – “Face Yoga Expert”।

2678
Voice of Uttarakhand

देहरादून।   अद्वैत योग एवं आयुर्वेद केन्द्र, खरगौन, मध्यप्रदेश(महर्षि दयानन्द वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, भारत से मान्यता प्राप्त) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पांच दिवसीय फेस योगा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड देहरादून से डॉ० डी० सी० पसबोला ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Also Read....  दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार

पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला दिनांक 15-10-2023 से 19-10-2023 तक चली। जिसमें अद्वैत योग एवं आयुर्वेद केन्द्र के Founder एवं CEO योग प्राणायाम एवं ध्यान एक्सपर्ट शुभम पाटीदार एवं फेस योगा एक्सपर्ट शाम्भवी उपाध्याय द्वारा फेस योगा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिनके द्वारा आनलाइन प्रशिक्षण के माध्यम से फेस योगा जैसे क्लिष्ट विषय को आसान बनाकर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर से कई प्रशिक्षुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू

प्रशिक्षण समाप्ति के पश्चात सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।