11 मई से शुरू होगा इंडिया कल्ट लाइफस्टाइल फैशन वीक

374
Voice of Uttarakhand

देहरादून: वीजी फैशन एंटरटेनमेंट और विशेष इवेंट्स ने आज इंडिया कल्ट लाइफस्टाइल फैशन वीक के सीजन 7 की घोषणा करी। यह फैशन वीक 11 से 12 मई तक चकराता रोड स्थित होटल रमाडा में आयोजित किया जायेगा।

फैशन वीक के बारे में बात करते हुए शो के आयोजक विभोर गुप्ता ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश भर से 16 से अधिक डिजाइनरों के संग्रह का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। वे उच्च-स्तरीय फैशन और भारतीय परंपरा की मिश्रित संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया की डिजाइनरों ने दिल्ली, देहरादून, कोलकाता और बैंगलोर सहित शहरों से इस फैशन वीक में भाग लिया है।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

डिजाइनर सूची साझा करते हुए, सह-आयोजक गौरव गुप्ता ने कहा, “सीजन 7 का लाइनअप बहुत भव्य है जिसमें नवीन कुमार द्वारा फॉरएवर नवीन कुमार, अर्शी सिंघल द्वारा लेबल अर्शी सिंघल, चंचल द्वारा लेबल सीजई, लेबल गौरव गुप्ता द्वारा गैरी, प्रशांत मजूमदार, किंग्शुक भादुड़ी, मौहित कुमार सचदेवा, ममता मलिक, खुशी चौहान, नीटू सिंह, शाहिद अफरीदी, एएएफटी से यश, समीर और जसमेहर, मोहनलाल एंड संस, देव भूमि यूनिवर्सिटी, एमएफ कुट्योर बाई मोहम्मद मुस्तफीज और कैंटाबिल सहित प्रसिद्ध डिजाइनरों का संग्रह प्रदर्शित किया जायेगा ।”

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मॉडल लाइनअप के बारे में बोलते हुए, गौरव ने कहा, “इंडिया कल्ट लाइफस्टाइल फैशन वीक के मॉडल्स को पूरे भारत से शॉर्टलिस्ट किया गया है। कुछ प्रमुख नामों में मोनिका स्वामी, सिमरन महेंद्रवाल, रूह, सोहेल पठान, पार्थ दत्ता और सऊद खान शामिल हैं। हमने उत्तराखंड की संस्कृति और देहरादून से अनछुई प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय प्रतिभाओं को विशेष रूप से सुर्खियों में रखा है।”

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

आगे बोलते हुए विभोर ने कहा, “इंडिया कल्ट लाइफस्टाइल फैशन वीक के दौरान हम अनुभवी मॉडल्स के साथ साथ नए चेहरों को भी रैंप पर उतारेंगे। हमारा लक्ष्य उभरते मॉडल्स को एक मंच प्रदान करना और प्रतिभाशाली युवाओं की बेहतरी के साथ-साथ फैशन उद्योग को व्यापक स्तर देना है।”

ब्लेंडर्स प्राइड इंडिया कल्ट लाइफस्टाइल फैशन वीक का सीजन 7 कैंटाबिल द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जो हाइप द्वारा संचालित और कोका कोला द्वारा सह-संचालित है।