विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत वार्ड नंबर 4 से वार्ड नंबर 26 तक ए०डी०बी० द्वारा बिछाई जाने वाली पेयजल लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया ।

345
Voice of Uttarakhand

कोटद्वार –  ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया खोह एवं सुखरो नदी के बीच को 22 डिस्ट्रिक्ट मीटरिंग एरिया (डी एम ए) में बांटा गया है। उन्होंने बताया उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी द्वारा 373 करोड़ की लागत से बन रही पेयजल आपूर्ति योजना के अंतर्गत लगभग 300 किलोमीटर की जल वितरण प्रणाली, 4 ट्यूबवेल, 4 ओवर हेड टैंक बनने है और 18 वर्ष तक रख रखाव करना है। इस योजना पर कार्य शुरू हो चुका है। आज विधानसभा अध्यक्ष ने आधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

ऋतु खण्डूडी ने बताया कोटद्वार महाविद्यालय में ट्यूबवेल के साथ ही 800kl का ओवर हेड टैंक, घराट पर 2100kl का ओवर हेड टैंक, बलभद्रपुर में 800kl का ओवर हेड टैंक तथा जिला परिषद में 650kl का ओवर हेड टैंक का कार्य होना है जिसमें कई जगह कार्य शुरू हो चुका है।

Also Read....  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया की इस योजना से सभी क्षेत्रवासियों को आने वाले कई दशकों कोटद्वार में पानी की समस्या से निजात मिलेगी।

इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर जतिन सिंह सैनी, सहायक अभियंता लोकेश कुमार, टाटा कंसल्टेंसी से कंस्ट्रक्शन मैनेजर नरेंद्र सिंह, पार्षद कमल नेगी, कुलदीप अग्रवाल, नीना बैंजवाल, आशा बलूनी, कुसुम पटवाल, लगन वेदी, संजीव थपलियाल आदि लोग उपस्थित रहे ।

Also Read....  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं