जी.आर.डी. में आधुनिक तकनीकी से युक्त नये जिम का उद्धघाटन

932
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  राजधानी के प्रतिष्ठित कॉलेज गुरु राम दास इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, राजपुर रोड देहरादून में आज हॉस्टल के छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक तकनीकी से युक्त नये जिम का उद्धघाटन संस्थान के चेयरमैन सरदार राजा सिंह, वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह, डॉली ओबेराय, प्रभजी ओबेरॉय एवं महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने किया !

Also Read....  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

छात्र छात्राओं का स्वागत करते हुए महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने कहा कि नई शिक्षा नीति छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है ! जिसमे बेहतरीन स्वास्थ्य भी अत्यंत महत्वपूर्ण है ! उन्होंने बताया की संस्थान के छात्र-छात्राएं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम रौशन कर रहे है !

Also Read....  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

युवाओ को विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताओ राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने एवं उनकी प्रतिभा को विकसित करने में संस्थान पुरा प्रोहत्सान देगा ! एवं आज आधुनिक तकनीकी से युक्त नये जिम का उद्धघाटन भी उसी का एक भाग है !

इस अवसर पर वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह, डॉली ओबेराय, प्रभजी ओबेरॉय, महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी, रजिस्ट्रार के.के. राणा, फाॅर्मेसी निदेशक, प्रो0 (डाॅ0) अरविन्द नेगी, डॉ. प्रांशु, डीन एकेडमिक, डॉ अंकुर सक्सैना, डॉ. सोहन सिंह रावत, परमजीत सिंह, डॉ. करुनाकर झा, डॉ. संतोष,गरिमा कौशिक, डॉ. पूनम नेगी, बाल कृष्ण यादव एवं संस्थान के समस्थ फैकल्टी, नाॅन टीचिंग अन्य कर्मचारी व छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन